फरीदाबाद। आम आदमी पार्टी हरियाणा में ऐसे कार्यकर्ता ढूंढ रही है जो पार्टी के लिए हरसमय उपलब्ध हों और अपना सारा समय पार्टी की गतिविधियों में लगाने को तैयार हों। जाहिर है पार्टी हरियाणा में अपना संगठन मजबूत करने की और चल पडी है। संगठन मजबूत करने के लिए किसी भी पार्टी की सबसे पहली जरुरत समर्पित कार्यकर्ताओं की होती है, जो उसे आगे बढाने में साहयक होते है। पार्टी ऐसे कार्यकर्ताओं की पहचान करने में जुटी है जो अपना पूरा समय पार्टी को देंगे और प्रदेश में जब कभी कहीं भी आवश्यकता होगी, उपलब्ध रहेंगे। पार्टी ने प्रत्येक जिले में इस कार्य के लिए ओवजर्वर नियुक्त कर दिये हैं। जो विभिन्न जिलों में पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं से फार्म भरवा रहे हैं।
फरीदाबाद में यहां जिला कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश द्वारा नियुक्त ओवजर्वर ललित अग्रवाल और मेजर जनरल (रिटा.) रणवीर सिंह यादव ने पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं के फॉर्म भरवाये और उन्हें पार्टी द्वारा निर्धारित अनुशासनत्मक निर्देशों से अवगत कराया। पार्टी कार्यालय पर जिले भर के कार्यकर्ताओं की आज भीड़ जुटी रही।
जिलाअध्यक्ष मंजू गुप्ता ने बताया कि छहो विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर फॉर्म भरे हैं।
इस बैठक में 25 जून को सोनीपत में वृद्धावस्था पैंशन को लेकर होने वाले प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी। 25 जून को पार्टी ने मंत्री महोदय को सोनीपत में उनके निवास का घेराव करने का ऐलान किया है। मंजु गुप्ता ने बताया कि फरीदाबाद से सैकड़ों कार्यकर्ता सोनीपत कार्यक्रम में पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि 23 जून को पलवल जिला के पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं के फार्म भरवाने के लिए श्री रणवीर चंदीला को ओवजर्वर नियुक्त किया गया है।