लंबी बिमारी के चलते मुंबई के अस्पताल में भर्ती बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना का निधन हो गया। वो कैंसर की बिमारी से जूझ रहे थे। 70 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने 141 फिल्मों में काम किया था।
राजनीति में भी विनोद खन्ना काफी सक्रिय रहे थे। वो अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने थे।
हाल ही में उनकी एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसके बाद उनके बेटे ने कहा था कि उनक तबियत अभी ठीक है। आज सुबह उनकी मौत की खबर ने सबको सक्ते में डाल दिया।
https://www.youtube.com/watch?v=R9_nsq350EU