उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के पश्चिम पट्टी गांव में मंगलवार को एक बिना सर वाला महिला का शव मिलने से दहशत फैल गई। मृतक महिला की उम्र 22 साल थी, पुलिस के अनुसार महिला के शव को कईं हिस्सों में काटा गया है, ये शव गांव के कुंए से बरामद हुआ है। इस महिला के शव को अलग-अलग हिस्सों में काटकर कुएं में फेंका गया था।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला के शरीर पर केवल अंडरगारमेंट ही मिले हैं, ऐसे में आशंका है कि महिला के साथ पहले रेप किया गया होगा। महिला के पैर और हाथ कुएं में अलग-अलग तैर रहे थे और धड शरीर से अलग बरामद हुआ है, गांव वालों ने कुएं से ये सब एकत्रित कर पुलिस को सौंपा है।
पुलिस के मुताबिक इस घटना का तब पता चल सका जब कुछ स्थानीय लोगों ने पश्चिमति गांव के बाहर की तरफ पडने वाले कुएं में इस शव को देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया।
प्रेमिका का कत्ल कर शरीर को 35 टुकडों में काट फ्रिज में रखा, रोज रात 2 बजे जंगल में टुकड़े फेंकता था
ये घटना दिल्ली के महरौली में हुई घटना से मिलती जुलती लग रही है, जिसमें महिला को 35 टुकडों में काटकर जंगल में फेंक दिया गया था। इस घटना में उसके 28 साल बडे लिव इन पार्टनर ने युवती का गला घोंट कर हत्या कर दी थी और फिर उसके शरीर के आरी से 35 टुकड़े कर 300 लीटर के फ्रिज में रख दिया था। इन टुकड़ों को वो बारी बारी शहर के कईं हिस्सों में फेंकने जाता था।
हालाकिं अभी पश्चिम पट्टी में मिले महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मीडिया को बताया कि फोरेंसिक टीम इस वारदात की जांच में जुटी हैं और जल्द ही हम इस केस के संबध में अन्य जानकारी दे पाएंगे।
श्रद्धा वाकर के दोस्त ने कहा कि ये कोई लव स्टोरी नहीं थी, इसके पीछे गहरी साजिश लग रही है