बॉलीवुड एकट्रेस दीपिका पादुकोण का आज जन्मदिन है। दीपिका पादुकोण आज अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रही है। साल में शाहरुख़ ख़ान के साथ फ़िल्म ओम शान्ति ओमसे बॉलीवुड में एंट्री करने वाली दीपिका बहुत ही कम समय में सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंच गई और इसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत और बेहतरीन अभिनय का हाथ है। दीपिका अपनी किशोरावस्था में राष्ट्रीय स्तर की बैंडमिंटन खिलाड़ी रहीं हैं लेकिन फैशन मॉडल बनने के लिए उन्होंने खेल में अपना करियर नहीं बनाया और वे फिल्मों में आ गईं
उन्हें आलोचकों के साथ-साथ जनता का भी खूब प्यार मिला है और इसी के बदौलत उनका नाम आज की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार है। आज उनके प्रशंसकों की संख्या लाखों करोड़ों में है। दीपिका की जल्द ही फ़िल्म ‘पद्मावती’ जो की अब ‘पद्मावत’ हो गयी है, उसे लेकर पिछले दिनों काफी बवाल भी हो चुका है! इस फ़िल्म में दीपिका, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि दीपिका फिलहाल श्री लंका में हैं और ख़बर है कि वहीं वो अपने परिवार के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी!
वही रणवीर सिंह भी वहां उनके साथ हैं। दरअसल ऐसी खबरे आ रही हैं कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज यानि अपने बर्थडे वाले दिन सगाई कर सकते हैं।अगर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज सगाई कर लेते हैं तो यह उनके फैन्स के लिए सबसे बड़ी सरप्राईज होगा। आपको बता दे कि दीपिका और रणवीर सिंह एक दुसरे को पिछले काफी समय से डेट कर रहे है।