Viral Video: एक शख्स का बिजली की रफ्तार से डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, यह वीडियो टि्वटर पर शेयर किया गया। लोग इसका डांस देख कर हैरान हो रहे हैं और खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पा रहे हैं। इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है, वैसे तो सोशल मीडिया पर अक्सर वीडियो वायरल होते ही रहते हैं कई वीडियो ऐसे होते हैं जो आपको चौंका देते हैं और कई वीडियो ऐसे होते हैं जो आपको सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि क्या सच में ऐसा हो सकता है।
ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बहुत ही बेहतरीन डांस कर रहा है वह बिजली की रफ्तार से डांस कर रहा है उसे देख कर ऐसा लगता है कि उसने स्पीड को अपने वश में कर लिया है। आपको बता दें कि इस वीडियो में यह शख्स जो डांस कर रहा है उस डांस का नाम Zaouli है। यह दुनिया का सबसे कठिन डांस माना जाता है यह एक आदिवासी डांस है।
This is “Zaouli” dance of Central Ivory Coast and is labelled as the most impossible dance in the world! pic.twitter.com/1F3SSzhF3O
— Figen (@TheFigen_) January 12, 2023
यह वीडियो सोशल मीडिया पर सभी को चौंका रहा है, इस वीडियो को देखने के बाद सभी लोग हैरान हैं। इसे 20 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और इस हैरान कर देने वाले वीडियो को देखने के बाद लोग कमेंट करते नहीं थक रहे हैं कोई कहता है कि यह बहुत ही खतरनाक डांस है, दूसरा कहता है यह शख्स तो बिजली की रफ्तार से भी तेज डांस करता है।
viral video: लड़कियों संग रेस्टोरेंट में डिनर करने पहुंचा एक विशाल सांप, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान
कहां किया जाता है Zaouli डांस –
UNESCO के मुताबिक Zaouli डांस अफ्रीका में गुरो समाज द्वारा किया जाता है, लेकिन यह डांस देखने में जितना आकर्षक है उतना ही मुश्किल है इसे करने के लिए आपको खुद को समर्पित करना होगा। यह डांस प्रकृति से जुड़ा हुआ है और बहुत खास है। जानकारी के अनुसार इस डांस को सामाजिक कार्यक्रमों में किया जाता है। सामाजिक जागरूकता से लेकर पर्यावरण के कई अभियानों तक इस डांस के जरिए प्रस्तुत किए जाते हैं।
समुद्र में नजर आई गुलाबी डॉल्फिन जिसे देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान, जानिए कैसे हैं इसका रंग गुलाबी