प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में इतनी बिजी हैं, कि वह मुंबई सिर्फ कुछ दिनों के लिए ही आती हैं। बीते दिनों वह मुंबई में ही थीं और जब वह वापस अमेरिका जा रही हैं, तो इससे पहले उन्होंने हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार से मुलाकात की।
आपको बता दें कि 94 वर्षीय दिलीप कुमार बीते कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से घिरे हैं। उनकी सेहत काफी खराब है। उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। हालांकि अब वह घर पर ही आराम कर रहे हैं। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा मुंबई से जाने से पहले उनका हाल-चाल लेने के लिए उनके घर पहुंची।
दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल पर इसकी तस्वीरें भी पोस्ट की गई हैं। इनमें प्रियंका चोपड़ा दिलीप कुमार और सायरा बानों के साथ नजर आ रही हैं। इससे पहले किंग खान भी उनका हाल-चाल लेने पहुंचे थे।
https://www.youtube.com/watch?v=3XnKtaNcIZ8