
अजय चौधरी।।
फरीदाबाद। रावण विवाद पर बार बार आ रहे अपने नाम पर हरियाणा की मुख्य संसदिय सचिव सीमा त्रिखा ने खुलकर अपना पक्ष रखा है। सीमा ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि फरीदाबाद दशहरा मैदान में रावण पर चल रहा विवाद दो संस्थाओं की आपसी लडाई है। इस विवाद से उनका कोई लेना देना नहीं है उनका नाम बेवजह घसीटा जा रहा है।
सीमा ने कहा कि 2010 में भी दोनों संस्थाओं के बीच लडाई हुई थी। तब कोतवाली थाने में इस मामले में शिकायत भी दर्ज हुई थी। तब तो वो सत्ता में भी नहीं थी। वो किसी संस्था किसी संस्था की सदस्य नहीं है शहर की बेटी हूँ। अपने गुनहा छुपाने के लिए कोई मोदी जी का नाम ले तो वो सही नही है।
रावण नहीं जल पाया क्या ये दुर्भाग्यपूर्ण है या नहीं इसपर सीमा त्रिखा ने कहा कि रावण जला है और उन्होंने जलाया हैं। प्रशासन द्वारा श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर कमेटी को प्रशासन द्वारा रावण का पुतला खडा करने की मंजूरी ना मिलने पर सीमा ने कहा कि प्रशासन की जिम्मेवारी त्यौहार बनाना नहीं लोगों की सुरक्षा है।