नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आज राज्यसभा में बोलते हुए 12 वार किए। कभी न बोलने वाले मनमोहन सिंह आज बोले तो ऐसे बोले की मोदी भी हक्के बक्के रह गए। मनमोहन सिंह ने मोदी से 12 सवाल किए-
.
1.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछना चाहता हूं कि वह किसी ऐसे देश का नाम बताएं, जहां लोगों ने बैंक में अपने पैसा जमा कराए हैं लेकिन वे उसे निकाल नहीं सकते।
2.अब तक 65 लोगों की नोटबंदी के चलते मौत हो चुकी है, जो कष्टदायक है।
3.अब करेंसी सिस्टम में लोगों को भरोसा कम हुआ है।
4. देश की अर्थव्यवस्था भी कमजोर हुई है।
5. किसानों और छोटे उद्योगपतियों को नुकसान पहुंचा है।
6. हम नोटबंदी के खिलाफ नहीं है पर लोगों को हो रही समस्याओं का समाधान जरूरी है।
7. हर दिन नए नियम बनाना सही नहीं है। पीएमओ फैसले को लागू कराने मे असफल रहा
8. नोटबंदी से जीडीपी में 2 फीसदी गिरावट आई है।
9. लोग अपने पैसे नहीं निकाल पा रहे हैं।
10.पीएम लोगों की समस्याएं हल करें।
11.गरीबों के लिए 50 दिन भी पीड़ादायक। आम लोगों को नोटबंदी से तकलीफ हुई है।
12.सरकार के इस फैसले से हमारे देश के लोगों का मुद्रा और बैंकिंग प्रणाली में विश्वास कम हुआ है।