[mom_video type=”youtube” id=”u99YCMX8eL8″]
बेंगलुरु में समाज को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है। नए साल के मौके पर कईं जगहों से छेडछाड की खबरें सामने आई थी। लेकिन इस सीसीटीवी फुटेज में जो कुछ दिख रहा है वो एक सभ्य समाज को शर्मनाक करने के लिए काफी है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि अपने घर से महज कुछ ही दूरी पर जब लड़की ऑटो से उतरकर रात में सड़क पर अकेली घर की ओर बढ़ रही थी। तब दो लड़के स्कूटर से उसके पीछे से आते हैं और आगे आकर रुक जाते हैं। बाकी की दो बाईकें पीछे सडक पर आकर रुक जाती हैं जो किसी को गली में नहीं आने देते। कुल मिलाकर छह लडके इस लडकी से छेडछाड करने और अगवा करने के इरादे से आते हैं।
लड़की को अपना पीछा करने वालों का पहले से पता था इसलिए वो तेजी से निकलने की कोशिश करती है लेकिन स्कूटर एक शख्स उतरकर उसके आगे खड़ा हो जाता है। और उसके साथ छेडछाड कर उसे घसीटकर जबरन स्कूटर पर बैठाने की कौशिश करता है। मगर लडकी हिम्मत नहीं हारी तो वो उसे जमीन पर पटककर फरार हो जाते हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला बचाव की पूरी कोशिश करती है और आरोपी को थप्पड़ मारती है। यह घटना रात करीब 2:30 बजे की है। और पूरी वारदात एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इसी घर के मालिक ने सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस और मीडिया को इसकी जानकारी दी।
दूसरे चैनलों पर दिखाया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के लिए सिर्फ दो लोग ही शामिल हैं। बाकी सडक किनारे खडे लोग मदद के लिए सामने नहीं आते। मगर ऐसा नहीं है। सडक किनारे खडे लोग भी इस कृत्य में शामिल थे जोकी मदद के लिए आगे बढने वाले लोगों को रोक रहे थे। पुलिस ने भी सिर्फ दो आज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस घटना के बाद घबराई हुई लडकी सामने नहीं आई है।