यूपी चुनावों में सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पुलिस की डायल 100 सेवा का जमकर प्रचार किया था। जिसे पुलिस की आधुनिकतम सेवा में से एक बताया गया था। बीजेपी ने भी अपनी सरकार बनने के बाद इस सेवा को आगे बढाने की बात कही है।
मगर बीएसपी ने अपने ऑफिसियल ट्वीटर हेंडल से एक वीडियो पोस्ट कर इस सेवा की पोल खोल दी। वीडियो में डायल 100 गाड़ी पर तैनात पुलिसकर्मी बैठकर शराब पीते दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहे दोनों पुलिसवाले नशे में चूर हैं। उन्होंने होली का रंग भी लगाया हुआ है। एक पुलिसवाला कहते हुए दिख रहा है कि ये पुलिस का त्योहार है और हम ड्यूटी भी करेंगे और त्योहार भी मनाएंगे। ये वीडियो यूपी के शामली का है। आप भी देखें ये वीडियो…
https://www.youtube.com/watch?v=A8_zd0c6SQw