ग्रेटर नोएडा के अंसल मॉल का नाइजीरियन युवकों को पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ युवक नाइजीरियन युवकों को घेर कर पीट रहे हैं।
इससे पहले परीचौक पर सोमवार रात नाइजीरियन युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया था। परीचौक से दौड़ा कर प्रदर्शनकारियों ने नाइजीरियन युवकों को अंसल मॉल के अंदर घेर लिया। भीड़ को उग्र होता देख पुलिस ने नाइजीरियन युवकों को सुरक्षित अंसल मॉल से बाहर निकाला। उन्हें पुलिस की गाड़ियों से सुरक्षित जगह पर पहुंचागया। वहीं स्थानीय लोगों की पिटाई से घायल तीनों नाइजीरियन युवकों का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
https://www.youtube.com/watch?v=sBwOu4QMuAY