पाकिस्तानी मूल के कनाडाई लेखक तारेक फतेह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो डालकर बुर्का प्रथा का फिर से मजाक उड़ाया है। ये वीडियो एक शादी का है, इसमें दुल्हन मंच पर बैठी है, और बुरके में कुछ महिलाएं डांस कर रही हैं। महिलाओं के साथ मंच पर बुर्के में एक छोटी बच्ची भी है। महिलाएं फिल्मी गाने पर जोरदार डांस कर रही हैं, इनको डांस करता देखकर दुल्हन जोर जोर से हंस रही है। नीचे कुछ बच्चे इस मजेदार डांस को देख रहे हैं। इस वीडियो के साथ तारेक फतेह ने लिखा है कि ‘मुसलमान दुनिया भर में मजाक का मात्र बनने के लिए क्या नहीं करते हैं, हम लोग सिर्फ आतंकवादी ही नहीं बेवकूफ भी हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=hv3fLdnSqYY