कश्मीर की इकरा रसूल क्रिकेट जगत की हाल में ही सनसनी बन चुकी है। बारामुला स्थित डांगीवाचा में रहने वाली 17 साल की ये लड़की लड़कों की टीम में खेलती है। वह उनके साथ ही प्रैक्टिस करती है और ब्वॉयज टीम में खेलकर मेडल्स जीतती है। इस दौरान वह अपने शानदार खेल से लड़कों के छक्के छुड़ा देती है। इकरा ऑलराउंडर खिलाड़ी है । इकरा को ‘सुपर गर्ल’ भी कहा जाने लगा है।इकरा 6 भाई-बहनों में सबसे छोटी है। इकरा को क्रिकेट खेलने के लिए शुरुआती दिनों में गांव और रिश्तेदारों के ताने सुनने पड़े। मगर धीरे-धीरे परिवार ने खेल जारी रखने के लिए प्रेरित करना शुरू कर दिया।
हालांकि इकरा को कश्मीर के माहौल के कारण हिजाब पहनकर क्रिकेट खेलना पड़ता है। पिता गुलाम रसूल भी बेटी का उत्साह बढ़ाने में कोई कमी नहीं करते। उनका कहना है, ”मेरी बेटी देश के लिए खेलना चाहती है। मैं उसके इस सपने को पूरा करने की हर मुमकिन कोशिश करूंगा।” इकरा भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की जबरदस्त फैन है। वह कोहली को अब तक 4 बार लेटर लिख चुकी है लेकिन बदकिस्मती से वह विराट तक नहीं पहुंचे। इकरा का ख्वाब है कि वह एक दिन भारत की ओर से खेलकर देश का नाम रोशन कर विराट कोहली से मुलाकात करे।इकरा के कोच मनोज सिंह का कहना है कि अगर इसे अच्छा सपोर्ट मिला तो इकरा काफी आगे तक जाएगी। इकरा का कहना है, ”मैं बचपन से क्रिकेट खेल रही हूं। ये खेल मेरे लिए जुनून की तरह है। इसमें बेहद इज्जत मिलती है। मेरा लक्ष्य भारतीय क्रिकेट टीम में जगह पाना है।
दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।