मध्यप्रदेश में नाबालिग लड़कियों के साथ बढ़ते बलात्कार की घटनाओं पर लगाम लगाने के मकसद से मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार बालिकाओं के साथ दुराचार करने वाले को मृत्युदण्ड देने का विधेयक विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में पेश करेगी।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बालिकाओं के साथ दुराचार करने वाले को मृत्युदण्ड देने का विधेयक विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा। पारित होने के बाद उसे राष्ट्रपति को भेजा जाएगा। चौहान यहां मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी में पुलिसकर्मियों के संयुक्त दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे।
https://www.youtube.com/watch?v=_K-wv1lumGY