हिमाचल के चौपाल क्षेत्र के गुम्मा में एक बड़ा बस हादसा हुआ है। यहां एक प्राइवेट बस के पहाड़ी से 800 मीटर नीचे टौंस नदी में गिरने से 46 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। अंदेशा है कि कुछ लोग नदी में बह गए हैं।
हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार उत्तराखंड की जैन ट्रेवल बस में 55 से ज्यादा लोग लोग सवार थे जिनमें से ज्यादातर की मौत हो गई है।
ताजा सूचना के अनुसार पुलिस ने अब तक नदी से 46 लोगों के शव बरामद कर लिए हैं। इनमें कई बच्चे और महिलाएं भी शामिल बताए जा रहे हैं। सड़क से नदी में गिरी बस तक पहुंचने के लिए स्था।नीय लोगों और पुलिस को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें रेस्क्यूं ऑपरेशन चला रही हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=ZA854liDFNU