फरीदाबाद के मुजेसर की एक कंपनी के गेट से निकले ट्रक ने बीती शाम एक महिला को कुचल दिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला एक कंपनी से काम कर घर लौट रही थी। बीते 10 अक्टूबर को भी इसी कंपनी के ट्रक ने तीन लोगों को कुचल दिया था। महिला के परिजनों ने आज शव को कंपनी के गेट पर रखकर हंगामा किया। परिजनों ने पुलिस पर मिलीभगत का भी आरोप लगाया और कंपनी को यहां से शिफ्ट करने की मांग की।
हादसे का शिकार हुई महिला अपने पीछे पांच सदस्यों को छोड गई है। कंपनी के दरवाजे पर शव को लेकर बैठे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। स्थानीय निवासी देवीलाल ने बताया कि बीती 10 अक्टूबर को भी इसी कंपनी के ही ट्रक ने उनके पिता औऱ चाचा की जान ले ली थी। उसके बाद कंपनी के मालिक ने दिनभर में केवल 2 ट्रक लाने की बात कही थी. लेकिन यहां रोज सैंकडो ट्रक आते हैं।
दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।