अपनी मांगे पूरी करवाने के लिए फरीदाबाद नगर निगम के कर्मचारियों ने अपना मुंडन करवा लिया। ये कर्मचारी पिछले 10 दिन से नगर निगम मुख्यालय पर धरने पर बैठे हैं। जब इनकी मांगे नहीं सुनी गई तो आखिरकार इन्होंने मुंडन कराना ज्यादा बेहतर समझा। इस दौरान इन कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार मुर्दाबाद के जमकर नारे भी लगाए।
कर्मचारियों के अनुसार वो पिछले 25 साल से बेलदार , माली और टयूबवेल हेल्पर के पद पर डेली वेजिस पर काम कर रहे हैं उन्हें अबतक पक्का नहीं किया गया है।
https://www.youtube.com/watch?v=Y34M_t7yeQo