बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में भी अपना कदम जमा चुकी हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘बेवॉच’ का शनिवार को प्रीमियर हुआ। इस प्रीमियर के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि प्रियंका चोपड़ा मीडिया में छाई हुई हैं। प्रीमियर के दौरान ही प्रियंका के को-स्टार ड्वेन जॉनसन ने कैमरे के सामने ही उन्हें KISS कर लिया।
प्रियंका चोपड़ा यहां डार्क ब्लू गाउन में पहुंची थी। मियामी बीच पर हुए इस प्रीमियर में रेड कार्पेट पर प्रियंका इतनी ग्लैमरस लग रही थीं कि फैंस की निगाहें उनसे हटने का नाम नहीं ले रही थीं।
https://www.youtube.com/watch?v=8Ri1J5RzvTE