भारत ने ओडिशा के चांदीपुर में शुक्रवार को परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। जमीन से जमीन पर मार करने वाली यह मिसाइल 350 किमी दूर तक मार कर सकती है। जानकारी के अनुसार इसका परीक्षण सुबह 9.30 बजे मोबाइल लॉन्चर के माध्यम से किया गया है।
मिसाइल की ट्रजेक्ट्री को डीआरडीओ के रडार आधारित इलेक्ट्रो-आप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम और टेलीमेट्री स्टेशन उड़ीसा कोस्ट से ट्रैक किया गया।
इस मिसाइल को डिफेंस रिसर्च एडं डेवल्पमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) द्वारा इंटीग्रेटेड मिसाइल डेवल्पमेंट प्रोग्राम के तहत विकसित किया गया था। यह मिसाइल 500-1000 किग्रा तक का वजन ढोने में सक्षम है। इसमें एडवांस इनर्शियल सिस्टम लगा है जिसकी वजह से यह मिसाइल बेहद सटीक तरीके से लक्ष्य को भेदती है।
इसके सफल परीक्षण के बाद भारतीय सेना की ताकत में इजाफा हुआ है। भारत में बनी यह मिसाइल ठोस और लिक्विड दोनों तरह के ईंधन पर चल सकती है। इसे 2009 में पहली बार भारतीय सशस्त्र सेना में शामिल किया गया था।
दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।