उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज में एक मनचले को राह चलती लड़की से छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के सोरों गेट का है। जहां लड़की के चिल्लाने पर लोग इखट्टा हो गए। फ़िर क्या था लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। वहां मौजूद लोगों ने युवक के कपड़े भी फाड़ दिए।
बताया जा रहा है कि ये युवक कासगंज के अशोक नगर का रहने वाला है। लोगों ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई।
https://www.youtube.com/watch?v=gCPQsUoGuMw