उत्तर प्रदेश के शामली जिले में हुए पुलिस मुठभेड़ में 60 हजार का इनामी बदमाश डैनी और उसका साथी सरवर को मार गिराया गया। सरवर पर भी 12 हजार का इनाम घोषित था।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार देर रात कैराना के भूरा गांव के जंगल में दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद जवाबी फायरिंग में डैनी और उसके साथी को मार गिराया।इस एनकाउंटर में 7 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
आपको बता दें कि ये दोनों अपराधी हत्या, डकैती और अपहरण जैसी दर्जनों वारदातों को अंजाम दे चुके थे। वहीं पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों बदमाशों के खात्मे के बाद जिले में अपराध पर लगाम लगाने में कामयाबी मिलेगी।
https://www.youtube.com/watch?v=hiHUhWIJSAM