मानसून इस बार भारत के रेगिस्तानी राज्य राजस्थान में कुछ ज्यादा ही मेहरबान हो गया है। जिसके कारण राजस्थान के चार जिलों में भारी तबाही हुई है। पाली, जालोर, सिरोही और बाड़मेर जिलों में एक सप्ताह के दौरान 863 लोगों को सेना ने बाढ़ क्षेत्रों से निकाल कर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया है। और भारी बारिश के कारण अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है।
दरअसल पाली, जालोर व सिरोही में हुई जोरदार बारिश के कारण कई स्थानों पर बाढ़ आ गई। दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में लोग पानी के बीच फंस गए है। प्रशासन के अनुरोध पर सेना ने मोर्चा संभाला। सेना की तीन टुकड़ियों को जोधपुर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजा गया।
आपको बता दें कि सेना ने सबसे बड़ा अभियान जालोर जिले के भैंसवाड़ा में फंसी स्कूली छात्राओं व शिक्षकों को सुरक्षित निकालने का चलाया। इस अभियान में कुल 540 बच्चियों व शिक्षकों को बाहर निकाला गया। सेना के जवान न केवल बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रहे है बल्कि उनके लिए भोजन और साफ पेयजल की भी व्यवस्था कर रहे है।
https://www.youtube.com/watch?v=rbHNA4aogpY