मैक्सिको में ऑपरेशन कर एक महिला के पेट से करीब 31 किलो का ट्यूमर निकाला गया है। जबकि ऑपरेशन से पहले महिला का इलाज कर रहे डॉक्टर मान रहे थे कि महिला गर्भवती है और उसकी कोख में करीब दस बच्चे हो सकते हैं।
हालांकि डॉक्टरों ने जब महिला का ऑपरेशन किया तो जो सामने आया उसे देखकर डॉक्टरों के होश उड़ गए। डेली मेल की खबर के अनुसार 24 साल की महिला का मैक्सिको के जनरल हॉस्पिटल में ऑपरेशन हुआ। सर्जरी करने वाले डॉक्टर एरिक हेनसन ने बताया कि महिला डाइटिंग पर थीं।
लेकिन उनका वजन फिर भी लगातार बढ़ रहा था। कुछ ही महीनों में महिला के पेट इतना बड़ा हो गया, मानो उनके पेट में दस बच्चे परल रहे हों। लेकिन जांच में चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई। महिला के पेट में बहुत बड़ा ट्यूमर था। कैंसर की इतनी बड़ी गांठ होने की वजह से हमें सर्जरी में भी काफी परेशानी हुई। इतने बड़े ट्यूमर की वजह से महिला के पेट के आंतरिक हिस्से को भी खासा नुकसान पहुंचा है। ये गांठ पेट की 95 फीसदी हिस्से में फैल चुकी थी। आशंका थी कि गांठ के अंदर जहरीला तरल हो सकता था, जो शरीर के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता था।
मामले में डॉक्टर डॉक्टर हेनसन ने बताया, ‘मैंने कई ऑपरेशन किए हैं। ट्यूमर के कई मामले देखें हैं। लेकिन इतना बड़ा ट्यूमर पहले कभी नहीं देखा। इतने बड़े ट्मूटर की सर्जरी बहुत जोखिम भरी हो सकती है।’
डॉक्टर के अनुसार दुनिया में पेट फाड़कर इतनी बड़ी सर्जरी पहले कभी नहीं की गई थी। ट्यूमर को कई दिनों तक चली सर्जरी के बाद बाहर निकाला गया। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले साल 1902 में 145 किलो के ट्यूमर की सर्जरी की गई थी। उस ट्यूमर को कई दिनों तक चली सर्जरी के बाद बाहर निकाला गया था। वहीं एक्सपर्ट के अनुसार गर्भाशय में होने वाले ट्यूमर आमतौर पर नुकसानदायक नहीं होते।