उत्तर प्रदेश में खाकी वर्दी सुरक्षित नहीं है। जी हां यूपी के मैनपुरी जिले के मुख्य बाजार में रक्षाबबंधन के दिन सुरक्षा के मद्देनजर दो होमगार्ड जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी। तभी शराब के नशे में धुत्त एक युवक वहां से गुजर रहा था। जिसके बाद किसी बात को लेकर होमगार्ड जवानों से उसका विवाद हो गया।
शराबी युवक ने होमगार्ड के जवानों को गाली देना शुरू कर दिया। जिसके बाद होमगार्ड जवानों ने उसकी पिटाई कर दी। शराबी मार खाता रहा और गाली भी देता रहा।
इस दौरान बाजार में मौजूद लोग केवल वीडियो बनाने में लगे हुए थे। मार खाने के बाद शराबी ने अकेले होमगार्ड जवानों को पीटना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शराबी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। अब सवाल ये है कि जब सूबे में खाकी ही सुरक्षित नहीं होगी तो आम जनता कैसे अपने आप को सुरक्षित महसूस करेगी।
https://www.youtube.com/watch?v=gCbqgwonGdU