पॉपुलर टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ में इशिता का किरदार निभाकर मशहूर हुईं एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की गिनती टेलीविजन की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में होती हैं। जाहिर हैं कि उनकी फैन-फॉलोइिंग में भी कोई कमी नहीं है। लोग ‘इशिता’ के लिए कितने क्रेजी हैं, इसका अंदाजा आप दिव्यांका की लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट से लगा सकते हैं।
दरअसल हाल ही में दिव्यांका ने शो के लिए दही-हांडी स्पेशल सीक्वेंस की शूटिंग की। जिसमें उन्हें गोली लगती है। सेट पर मौजूद शूटिंग देखने आईं दो लड़कियों को यह सीन इतना रियल लगा कि वे इसे देखकर रोने लगी। सीक्वेंस के दौरान जब दिव्यांका को गोली लगती है, तो इन लड़कियों को ऐसा महसूस हुआ कि सच में उनकी इशिता को गोली लग गई और दोनों लड़कियों ने रोना शुरु कर दिया।
जिसके बाद दिव्यांका खुद उन लड़कियों के पास गईं और उनको चुप कराया। दिव्यांका ने दोनों लड़कियों के साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट भी की। जोकि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
https://www.youtube.com/watch?v=0M_1Wh1DW-w