मध्य प्रदेश के इंदौर में एक लड़के ने जिम में मौजूद लड़की पर सबके सामने थप्पड़ और लात बरसाई। ये पूरी घटना जिम लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में पीड़ित लड़की ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जिम से घटना का सीसीटीवी फुटेज बरामद कर आरोपी लड़के की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, जिम में आरोपी वहां मौजूद लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। इससे परेशान होकर लडकी ने उसकी शिकायत जिम संचालक से कर दी। इससे आरोपी नाराज हो गया और जब लड़की उसके पास से गुजरी तो उसने उसे जोरदार थप्पड़ मार दिया और फिर उसने लड़की को लातें मारनी शुरु कर दी।
अपने ऊपर हुए इस हमले के बाद घबराई लड़की जमीन पर बैठ गई। वहीं जिम में मौजूद अन्य लोग लड़की मदद के लिए आगे आए। अपने खिलाफ माहौल बनता देख आरोपी मौके से भाग निकला।
https://www.youtube.com/watch?v=N8CISJVVA08