By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Sunday, 28 Jun 2026
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > देश > VIDEO: देखें कैसे डेरा प्रमुख के सामने नतमस्तक होते थे हरियाणा के शिक्षा मंत्री
देश

VIDEO: देखें कैसे डेरा प्रमुख के सामने नतमस्तक होते थे हरियाणा के शिक्षा मंत्री

dastak
Last updated: August 26, 2017 7:35 am
dastak
Share
SHARE

साध्वी यौन शोषण मामले में आरोपी डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के हाई लेवल के पॉलिटिकल कनेक्शन हैं। पीएम मोदी, अमित शाह से लेकर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर भी कई बार उनकी तारीफ कर चुके हैं।

अब बालात्कारी बाबा राम रहीम के जेल जाने के बाद हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलाश शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो बाबा के जेल जाने से ठीक 10 दिन पहले 15 अगस्त का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस कदर हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलाश शर्मा बाबा के चरणों में नतमस्तक हो रहे हैं। यही नहीं रामबिलाश शर्मा अपने निजी कोष से 51 लाख रुपये की राशी भी बाबा को उस दिन भेंट करके आए। आप भी सुनिए –

वहीं पंचकूला में धारा 144 लगाए जाने के बावजूद कैसे लाखों की संख्या में डेरा समर्थक घुस आए का सवाल पूछे जाने पर रामबिलाश शर्मा ने कहा था कि श्रद्धा पर धारा 144 लागू नहीं होती। वहीं आपको ये जानकार भी हैरानी होगी की उपद्रवियों की रोटी पानी का प्रबंध हरियाणा सरकार ने ही किया था। ऐसा खुद रामबिलाश शर्मा ने फैसले से पहले मीडिया को बताया था।

जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा के स्वास्थ्य और खेल मंत्री अनिज विज ने हरियाणा में जीत के बाद कहा था- निश्चित तौर पर डेरा के समर्थन ने हरियाणा में हमारी जीत में निर्णायक भूमिका निभाई है।

यहीं नहीं डेरे में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद और मीडिया दिग्गज सुभाष चंद्रा, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर, राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा नेता पवन बेनीवाल, कांग्रेसी नेता भूपेश मेहता समेत कई नेताओं ने अपनी हाजिरी लगाई है।

हरियाणा सरकार के तीन मंत्री और एक केंद्रीय मंत्री डेरा सच्चा सौदा में नतमस्तक हो चुके हैं। प्रदेश के खेल मंत्री अनिल विज ने रुमाल छू खेल प्रतियोगिता को बढ़ावा देने के लिए 50 लाख रुपये का अनुदान डेरे को दिया, जबकि सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर ने खेल के लीग के दौरान ही 11 लाख रुपये और केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने स्टेडियम बनाने के लिए 30 लाख रुपये की मदद दी। शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने एक सप्ताह पहले ही डेरा मुखी के जन्मदिन पर 51 लाख रुपये का अनुदान डेरे के लिए देने की घोषणा की है।

https://www.youtube.com/watch?v=MqMIhFMhk0g

TAGGED:Amit Shahanil vijbjpcongresscourt verdictDera chiefDera Sacha SaudaElectionsfavoursGurmeet Ram Rahim SinghleadersNarendra ModiPoliticalpolitical cloutPRIME MINISTERRam Bilas Sharmarape casereligioussonia gandhi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
By dastak
Follow:
Dastak India Editorial Team
Previous Article VIDEO: आग में जल उठा पंचकुला, हिंसा में 11 की मौत
Next Article बाबा के छह सुरक्षागार्ड व दो निजी सुरक्षा गार्ड के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

Xiaomi के इस फोन पर मिल रही है छूट, जानिए कितना डिस्काउंट मिलेगा और कैसे

Xiaomi के इस फोन पर मिल रही है छूट। जिसमें ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड…

By Dastak Web Team

उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का निधन, अपने जन्मदिन पर ही ली आखिरी सांस

उत्तरप्रदेश और उतराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्‍त तिवारी ने आज अपनी आखिरी सांस ली।…

By Jyoti Chaudhary

IRAN की संसद पर बड़ा हमला, 3 हमलावर अंदर घुसे

ईरान की संसद समेत देश के तीन बड़े स्थानों पर सिलसिले वार हमला हुआ। बुधवार…

By dastak

आप ये भी पढ़ें

भगवान शिव
देशधर्म

भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिर: आस्था, रहस्य और चमत्कार

By अंजली रावत
देश

Delhi Metro Viral Video: देर रात Delhi Metro की महिला कोच में हुआ कुछ ऐसा कि आपको भी आएगा गुस्सा, देखें Viral Video हुआ

By रुचि झा
लोंगेवाला युद्ध
देश

लोंगेवाला युद्ध संग्रहालय: रेगिस्तान में वीरता की अमर गाथा

By अंजली रावत
देश

भारतीय जनसंख्या संकट नहीं, अवसर है: जाने पीएफआई की रिपोर्ट,जनसंख्या को लेकर नई सोच

By कनक जोशी
Dastak Logo Small
Facebook X-twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?