रेप केस में दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के लिए सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने सजा का ऐलान कर दिया है। धारा 376, 506, 509 के तहत बलात्कार के दोषी राम रहीम की सजा तय की गई। आपको बता दें कि सजा पर बहस पूरी होने के बाद राम रहीम जज के सामने रहम की भीख मांगने लगा। इस केस की सुनवाई के लिए रोहतक जेल के अंदर कोर्ट रूम बनाया गया था।
पंचकूला से जज जगदीप सिंह हेलीकॉप्टर से रोहतक पहुंचे थे। उन्होंने दोनों पक्षों को बहस के लिए 10-10 मिनट का समय दिया था। अभियोजन पक्ष ने राम रहीम के लिए उम्रकैद की मांग की थी। वहीं, बचाव पक्ष ने कहा कि राम रहीम एक समाज सेवी हैं। उन्होंन लोगों की भलाई के लिए बहुत काम किए हैं। इसका संज्ञान लेते हुए सजा में नरमी बरती जानी चाहिए। बहस पूरी होने के बाद जज के सामने रेप का दोषी राम रहीम रो लगा। दोषी राम रहीम ने बोला कि मुझ पर रहम कर दीजिए जज साहब।
https://www.youtube.com/watch?v=ClB6l7vgA5M