सोशल मीडिया पर इन दिनों दो महिलाओं की लड़ाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों महिलाओं ने लड़ाई की सारी हदें तोड़ दीं। वीडियो को देखकर लग रहा है कि यह भारत का ही है, लेकिन कहां का है यह फिलहाल अभी साफ नहीं हो पाया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दो महिलाएं एक दूसरे के घर के सामने गंदगी फैला रही हैं। वीडियो देखकर लगता है कि लड़ाई कूड़े को लेकर ही हुई होगी। शुरुआत में महिला दीवार पर गोबर के बने उपले छुटाकर दूसरी महिला के घर के सामने फेंकने लगती है। वहीं दूसरी झाडू लेकर कूड़ा दूसरे वाली के घर के सामने डालने लगती है। इसके बाद एक महिला घर के सामने से नाली का गंदा काला पानी उठाकर दूसरी के घर के अंदर फेंकने लगती है। अपने घर को गंदा होता देख पहली वाली महिला भी अपने घर के सामने से गंदा नाली का पानी हाथों से निकालकर दूसरी के घर में डालने लगती है।
आसपास कई लोग खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन एक बूढ़ी महिला के अलावा कोई भी दोनों महिलाओं को रोकने के लिए बीच में नहीं आया। यहां तक कि एक घर के बाहर तो एक लड़का भी खड़ा होता है, लेकिन वह जगह से नहीं हटता। नाली की आधी कीचड़ तो उसके कपड़ों पर भी आ जाती है।
https://www.youtube.com/watch?v=XyHj9zcsKrk