लगातार जारी भारी बारिश के चलते शिमला के ढली में बड़ा हादसा हो गया है। हादसे में करीब 7 से ज्यादा गाड़ियां दब गई। इस भूस्खलन से बाईपास पूरी तरह से बंद हो गया है। इसके साथ ही बाईपास रोड पर बने शिव मंदिर को भी भारी नुकसान पहुंचा है। पहाड़ी का मलबा मंदिर के अंदर तक घुस गया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सड़क किनारे पहाड़ का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर जाता है। सड़क किनारे खड़ी कारों भी भूस्खलन की चपेट में आ गई। भूस्खलन होने से एक कार भी खाई में जा गिरती है।
भूस्खलन के कारण भट्टाकुफर फल मंडी और बाईपास की ओर आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। मौके पर पुलिस की टीम ने सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को अलर्ट रहने को कहा है।
https://www.youtube.com/watch?v=hO4UwJx1EEA