हरियाणा के जींद में एक लड़की के साथ छेड़छाड करने का मामला सामने आया है। जहां एक लड़के ने गली से जा रही एक लड़की के सीने पर हाथ मार दिया। छेड़छाड की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
दरअसल हरियाणा के जींद में कुछ लड़कों का समूह गली के कोने पर खड़ा था। तभी लड़कों के समूह में से एक लड़के ने सामने से आ रही दो लड़कियों में से एक लड़की के साथ छेड़छाड की। जिसके बाद उस लड़की ने बहादुरी दिखाते हुए लड़के से भिड़ गई। जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी ने छेड़छाड करने वाले युवक कुछ भी नहीं कहा।
पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। हालांकि यह वीडियो कब की है। यह अभी तक पता नहीं चल पाया है।
https://www.youtube.com/watch?v=nT7okkP0-II