पंजाब के जालंधर में महिला के साथ छेड़छाड़ करना कुछ मनचलों को उस समय पर महंगा पड़ गया, जब महिला ने बहादुरी दिखाते हुए दोनों युवकों का सड़क पर ही आशिकी का भूत उतार दिया। जिसके बाद युवती के परिवार वालों ने दोनों मनचलों को पुलिस के हवाले कर दिया।
दरअसल जालंधर के बटाला में दो मनचलों ने चलती महिला के साथ अश्लील हरकतें करने की कोशिश की। जिसके बाद महिला के शोर मचाने पर मौके पर लोगों ने मनचलों को घेर लिया और जमकर पिटाई कर दी। दोनों मनचलों का युवती और उसके परिजनों ने आशिकी का भूत उतार दिया।
महिला ने आरोप लगाया कि दोनों मनचलों ने हाथ पकड़कर उसे खींचकर कार में बिठाने की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के बजरंग दल के लोग वहां आ गए और उनको आता देख महिला ने दोनों की जमकर धुनाई कर दी।
https://www.youtube.com/watch?v=JMQI0IDgTrk