पंजाब के लुधियाना में एक कबाड़ की दुकान में गैस सिलेंडर फटने का मामला सामने आया है। जहां महिला समेत 5 लोग बुरी तरह झुलस गए। हादसा दोपहर करीब 3.00 बजे हुआ।
दरअसल लुधियाना के मेहरबान में एक दुकानदार कबाड़ी का काम करने की आड़ में गैस ब्लैक करता था। बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस भरते समय यह हादसा हो गया। गुरविंदर की दुकान थाने से कुछ ही दूरी पर है। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर लोगों के मुताबिक फटने से सिलेंडर दुकान का शटर तोड़ सड़क पर जा गिरा। धुएं और मिट्टी से भरे बादल देख लोगों दहशत फैल गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गुरविंदर के पास ग्राउंड फ्लोर और बेसमेंट किराए पर कबाडी की दुकान चला रहा था। बेसमेंट में ही वह गैस भरने का काम करता था। लोगों ने बताया कि चंद मिनटों में ऐसा हुआ कि चारों तरफ धुआं ही धुआ हो गया। हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनमें सें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। दस्तक इंडिया की रिपोर्ट
https://www.youtube.com/watch?v=13yU2vaniu8