बागपत में गुरुवार सुबह हुए नाव हादसे के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने हाईवे पर खड़ी कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और सुरक्षाकर्मियों पर पत्थर भी फेंके।
मौके पर पहुंचे डीएम और एडिशनल एसपी भी ग्रामीणों के तांडव के आगे मूकदर्शक बने रहे। आलम यह था कि डीएम को भागकर जान बचानी पड़ी।
इससे पहले आज सुबह कोतवाली काठा इलाके में यमुना नदी में यात्रियों से भरी नाव पलट गई। रिपोर्ट लिखे जाने तक 22 लोगों के शव निकाले जा चुके थे, जबकि 12 लोगों को बचाया गया है। जिनका इलाज अस्पतालों में चल रहा है। अभी भी करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग लापता हैं। हादसे का शिकार हुए सभी लोग मजदूर थे और मजदूरी करने हरियाणा जा रहे थे।
https://www.youtube.com/watch?v=zAO6fCaTa8M