बिहार के पटना में तेरसिया दियारा के पास नदी से निकलकर बारह फीट लंबा मगरमच्छ खेतों में जा पहुंचा। जिसके बाद खेतों में काम कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने मगरमच्छ को रस्सियों से बांध लिया। और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग की टीम को जानकारी दी। जिसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने मगरमच्छ को रेस्क्यू किया।
दरअसल पटना के किसी गांव के खेतो में काम कर रहे लोगों ने खेतों के झाड़ में मगरमच्छ को देखा, जिसके बाद लोगों में डर पैदा हो गया। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को रस्सियों से बांध कर बांस पर लटकाकर एक छोटे गड्ढे में रख दिया। मगरमच्छ को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची वन विभाग उसे पकड़कर अपने साथ ले गई।
https://www.youtube.com/watch?v=pbfk71TFejM