हिमाचल के कुल्लू में एक निजी बस द्वारा महिला को रौंदने का मामला सामने आया है। जहां महिला की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद बस के चालक और परिचालक बस को छोड़कर मौके से फरार हो गए। मामला कुल्लू में आनी के निरमंड का है। बस निरमंड के जांव से कुल्लू जा रही थी। तभी यह हादसा हुआ।
जानकारी के अनुसार, निरमंड के मैन बाजार में पुलिस पोस्ट के पास महिला खड़ी थी। इस दौरान निजी बस ने एक महिला को रौंद दिया। बस काफी दूर तक महिला को घसीटती ले गई।
इसके बाद गुस्साएं लोगों ने बस में आग लगा दी। आरोप है कि पुलिस मौके पर काफी देरी से पहुंची। इसके साथ-साथ गुस्साएं लोगों ने पुलिस पोस्ट को भी आग के हावाले कर दिया। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। आपको बता दें कि महिला की पहचान भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री की माता के रूप में हुई है।
https://www.youtube.com/watch?v=iw1jHGLDFdY