यूपी के बुलंदशहर में एक युवक से डेढ़ लाख रुपए लूटकर भाग रहे दो चोर की स्थानीय लोगों ने इतनी बुरी तरह से पिटाई कर दी कि दोनों चोर गंभीर रुप ले घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों चोर को अस्पताल में भर्ती कराया।
दरअसल एक युवक बैंक से डेढ़ लाख रुपये निकालकर जा रहा था कि तभी बाइक सवार हथियारबंद चोर ने उससे पैसे लूटकर भागने लगे। बाइक सवार चोर बैग छीनकर भागने लगे तभी उनकी बाइक किसी चीज से टकरा गई और उनका बैलेंस बिगड़ गया और गिर पड़े। दोनों चोर भागने का प्रयास करने लगे। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने चोरों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। जिससे दोनों चोरों की हालत खराब हो गई। फिलहाल पुलिस ने व्यापारी राजेश कुमार की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
https://www.youtube.com/watch?v=uC1mg4EaG2A