कर्नाटक के मंगलुरु के एक शॉपिंग मॉल में बुर्का पहनी एक महिला के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला बॉलीवुड फेमस सॉन्ग काला चश्मा पर थिरकती नजर आ रही है। उसके साथ चार अन्य लड़कियां भी डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। ये मॉल में किसी प्रोमोशनल एक्टिविटी का हिस्सा है। उस वक्त वहां मौजूद लोगों में से किसी ने इसे अपने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो वायरल होने के बाद कई मुस्लिम संगठनों के लोगों ने इसे गैर इस्लामिक करार दिया है और महिला की करतूत की आलोचना की है।
साउथ कन्नड़ सलाफी मूवमेंट के उपाध्यक्ष इस्माइस शफी ने टीओआई से बात करते हुए कहा कि बुर्का पहनकर सभी पुरुषों के सामने सार्वजनिक रूप से डांस करना हमारे धर्म में स्वीकार्य नहीं है। उस युवा महिला ने हमारे धर्म को बदनाम किया है। शफी ने बॉलीवुड की मुस्लिम कलाकारों द्वारा लंबे समय से किए जाने वाले डांस को भी गैर इस्लामिक करार दिया। उन्होंने कहा कि युवा महिला ने उन्ही बॉलीवुड कलाकारों को देखकर ऐसा किया है।
https://www.youtube.com/watch?v=lPzhPKMgNY0&t=1s