लड़कियों और महिलाओं को लेकर समाज में सदियों पुरानी सोच आज भी बरकरार है। इसका उदाहरण देखने को मिला दिल्ली विश्वविद्यालय के नामी कॉलेजों में शुमार हिन्दू कॉलेज में। जहां एक एक पोस्टर ऐसे ही सोच को बयां करती दिखीं।
इस पोस्टर में लड़कियों की ओर इशारा कर एक अपमानजनक पंक्ति लिखी हुई थी। पोस्टर में लिखा हुआ था, ‘ हिन्दू में माल और माल दोनों मिलता है।’ इस पोस्टर को कथित रूप से नये स्टूंडेंट्स के स्वागत के लिए लगाया गया था। बाद में इस तस्वीर को फेसबुक ग्रुप पिंजरा तोड़: ब्रेक द हॉस्टल लॉक्स ने अपने पेज पर लगाया और इस पर एक लंबी प्रतिक्रिया लिखी। इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम ने जब इस पोस्टर के बारे में इस ग्रुप से जानकारी ली तो उन्होंने कहा कि,‘ एक छात्र ने ग्रुप में इस पोस्टर को भेजा इसके बाद पिंजरा तोड़ ग्रुप ने इस तस्वीर को अपने पेज पर लगाया। देखते ही देखते ये तस्वीर वायरल हो गई, और बहस का मुद्दा बन गई।