कांग्रेस पार्टी के हलका ब्यास से पूर्व विधायक जसबीर सिंह डिम्पा उस समय दंग रह गए, जब उन्हें पता चला कि एक अश्लील वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल हो रहा है। जिसमें नीचे उनका नाम लिखा है कि इस वीडियो में जो व्यक्ति है वह जसबीर सिंह डिम्पा है। इसके बाद तुरंत जसबीर सिंह डिम्पा बटाला पहुंचे व इस वीडियो की तह तक जाकर जांच-पड़ताल करवाई। उन्होंने पुलिस थाने जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराई।
जसबीर सिंह डिम्पा के मुताबिक, विरोधी राजनीतिक पार्टियां ओछी राजनीति पर उतर आई हैं और उनकी जैसी शक्ल वाले व्यक्ति की एक अश्लील वीडियो एक व्हाट्सएप ग्रुप में तथा फेसबुक पर वायरल कर दी। विरोधी मुझे बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं।
डिम्पा के अनुसार, इस तरह के अश्लील वीडियो के साथ उनका नाम जोड़ा जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जिसने भी यह शरारत की है, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
https://www.youtube.com/watch?v=gxCWlFCr1nM