सत्ता का नशा इंसान को अंधा कर देता है। क्या सही है और क्या गलत, लोग सब कुछ भूल जाते हैं। उन्हें तो सिर्फ और सिर्फ अपनी कुर्सी, पद और नाम की ताकत दिखती है। हैदराबाद में इसी से जुड़ा मामला देखने को मिला है। तेलंगाना राष्ट्र समिति से विधान परिषद् सदस्य महिला से बदसलूकी करते कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में वह महिला को गालियां देते दिख रहा है
दरअसल सोमवार दोपहर लगभग दो मिनट की एक क्लिप सामने आई। जिसमें टीआरएस नेता फारूख हुसैन एक महिला से बदतमीजी करते नजर आए। नेता फारूख हुसैन सोफे पर बनियान पहने हुए एक महिला को गालियां दे रहे थे। यही नहीं, बाद में फारूख हुसैन अचानक उठते हैं और चप्पल से महिला को मारने की कोशिश करते हैं।
जानकारी के मुताबिक, हुसैन जिस महिला पर हमला कर रहे थे, वह उनकी मकान मालकिन है। वह तकरीबन एक साल से घर खाली कराना चाह रही हैं, लेकिन नेता उसे खाली करने को राजी नहीं है। इतना ही नहीं, उसने छह महीनों से किराया नहीं चुकाया है। मकान मालकिन जब इस बात को लेकर उसके पास पहुंची और घर खाली करने के लिए बोली, तो वह बहस पर ऊतारू हो गया।
https://www.youtube.com/watch?v=MvR4Vw3_PYc