भारतीय नौसेना में एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। भारतीय नौसेना ने एक सेलर को सेक्स चेंज करवाने की वजह से बर्खास्त कर दिया। इंडियन नेवी में विशाखापट्टनम में तैनात सेलर मनीष अधिकारियों को बिना बताए सेक्स चेंज कराकर महिला बन गया था। जिसके बाद जब उसके पुरुष से महिला बन जाने की बात सामने आई तब उसे नेवी से बर्खास्त कर दिया गया।
दरअसल, सेलर मनीष के गिरी ने नौकरी से कुछ दिनों का अवकाश लिया था। जिसके बाद उसने दिल्ली में सेक्स चेंज सर्जरी कराया था। मनीष के सेक्स चेंज ऑपरेशन के बारे में नेवी में किसी को खबर नहीं थी। यह बात उस वक्त सामने आई जब मनीष को यूरिनरी ट्रैक इन्फेक्शन हुआ। इलाज के दौरान नेवी के डॉक्टर्स को मनीष के महिला बन जाने की बात पता चली।
सेलर मनीष ने साल 2010 में नेवी ज्वॉइन की थी। कुछ समय बाद उसे अपने अंदर एक महिला होने की फीलिंग आने लगी। जिसके बाद साल 2016 में उसने तीन हफ्ते की छुट्टी ली और दिल्ली में सेक्स चेंज सर्जरी कराई और पुरुष से महिला बन गया। अब मनीष खुद को साबी बताता है।