भारत में करिश्माई टैलेंट से भरे लोगों की कमी नहीं है। मुंबई का एक युवक अपने अद्भुत हुनर के चलते ऐसे कई करिश्मे कर चुका है और तमाम रिकॉर्ड भी कायम कर चुका है। हाल ही में इस युवक का एक वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। जिसे काफी लोग पसंद कर रहे हैं।
मुंबई के स्कूल टीचर दिनेश उपाध्याय के ट्विटर अकाउंट के अनुसार, उन्होंने अभी तक कुल 89 गिनीज रिकॉर्ड बनाए हैं। इसके अलावा वो 57 लिम्का रिकॉर्ड और तीन Ripley’sवर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना चुके हैं।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा शेयर किए गए दिनेश के इस वीडियो में उन्होंने 22 जलती मोमबत्तियां अपने मुंह में रखी हुई हैं। हालांकि ये करनामा उन्होंने जुलाई में किया था, लेकिन गिनीज के शेयर करने के बाद यह वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो को 4 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 180 लोगों ने शेयर भी किया है।
https://www.facebook.com/GuinnessWorldRecords/videos/10155305718134032/