अमेरिका के फ्लोरिडा के एक युवक पर आरोप लगा है कि वह महिलाओं को मॉडल, डांसर बनाने के नाम पर ह्यूमन ट्रैफिकिंग में फंसा देता था। एक महिला को तो उसने 4 दिनों में 100 पुरुषों के साथ सोने पर मजबूर कर दिया। महिला स्विमसूट मॉडल बनने के लिए सपनों के साथ उसके पास आई थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, युवक backpage.com पर नौकरी का विज्ञापन देता था। नौकरी के लालच में महिलाएं उससे संपर्क करती थी। आरोपी रॉबर्ट माइनर 27 साल का है। उस पर ह्यूमन ट्रैफिकिंग, मनी लॉन्ड्रिंग और प्रॉस्टीट्यूशन का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोषी साबित होने पर उसे आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।आरोपी पीड़ित महिलाओं की फोटोज ऑनलाइन भी पोस्ट कर देता था।
वहीं एक महिला को आरोपी ने मॉडल बनाने के लिए बस स्टॉप से पिक किया और एक होटल रूम में ले गया। इसके बाद चाकू के बल पर उसने महिला का यौन उत्पीड़न किया।