दातों और मुंह का ख्याल न रखा जाए तो यह भयावह साबित हो सकता है। यह बात बुधवार को एक हैरान करने वाले वीडियो में सामने आई है। डेंटल सर्जन इसमें एक मरीज को दिखाते हैं, जिसके मुंह में सैकड़ों कीड़े पनप आए थे। वे इतने बढ़ चुके थे कि वे जबड़ों और दातों का नक्शा ही बिगाड़ चुके थे। आलम यह था कि मरीज को सही से सांस लेने के लिए नाक में पाइप लगाना पड़ा था।
माना जा रहा है कि यह वीडियो भारत का है। वीडियो क्लिप में मरीज देखने से एक महिला मालूम पड़ती है। वह सांस लेने के लिए नाक में एनैसथेटिक गैस का पाइप लगाए होती है और जोर-जोर से सांस लेती दिखती है। जब वह अपना मुंह खोलती है, तो अंदर ढेर सारे कीड़े नजर आ रहे होते हैं। वे जबड़ों और दातों के आसपास रेंग रहे होते हैं। कीड़े उसके जबड़ों और दातों को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा चुके हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=kEVOPigi1hU