नई दिल्ली के मयूर विहार फेज-वन के पास डीएनडी फ्लाईओवर पर बदमाशों ने निगम के टोल बूथ से आठ लाख लूट लिए। विरोध करने बदमाशों ने चार राउंड गोलियां भी चलाईं।
गुरुवार रात करीब पौने तीन बजे टोल बूथ पर तीन से चार बदमाश हथियार लहराते हुए पहुंचे। कर्मचारियों ने विरोध करने की कोशिश की तो उन्होंने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद कर्मचारी वहां से भाग निकले। बदमाश बूथ में घुसे और करीब आठ लाख रुपए समेटकर पैदल ही फरार हो गए। पूरी वारदात टोल बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सभी तथ्यों की पड़ताल के बाद ही संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।
https://youtu.be/_4A1fxS-2iM