By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Wednesday, 4 Feb 2026
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > मनोरंजन > ‘अगर अकाउंट चालू नहीं हुआ, तो सुसाइड कर लूंगा’- ट्विटर से बोले केआरके
मनोरंजन

‘अगर अकाउंट चालू नहीं हुआ, तो सुसाइड कर लूंगा’- ट्विटर से बोले केआरके

dastak
Last updated: November 2, 2017 10:35 am
dastak
Share
SHARE

2008 में आई फिल्म ‘देशद्रोही’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाले और अपने विवादित ट्वीट्स के कारण हमेशा सुर्खियों में रहने वाले कमाल आर खान उर्फ केआरके का ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पिछले ही महीने सस्पेंड कर दिया गया था। ट्विटर पर केआरके को फॉलो करने वालों की संख्या 6 मिलियन के आसपास थी। अब केआरके ने ट्विटर को धमकी दी है कि अगर 15 दिनों के अंदर उनका ट्विटर अकाउंट चालू नहीं किया गया तो वह सुसाइड कर लेंगे।

बता दें, कमाल खान ने एक प्रेस रिलीज जारी करके कहा हैः @Twitterindia और स्टाफ महिमा कौल, विरल जैन और तरनजीत सिंह से मेरी रिक्वेस्ट है कि मेरे एकाउंट को 15 दिन के अंदर दोबारा से शुरू किया जाए. कमाल ने ये भी कहा कि अगर उनका अकाउंट चालू नहीं किया गया तो वह आत्महत्या कर लेंगे और ट्वीटर का स्टाफ उनकी मौत का जिम्मेदार होगा। ट्वीटर की तरफ से अभी तक किसी तरह का कोई जवाब नहीं आया है।

गौरतलब है कि केआरके का ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पिछले ही महीने सस्पेंड कर दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने अपना सारा गुस्सा बॉलीवुड एक्टर आमिर खान पर निकल दिया था. उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट के जरिए कई सवाल उठाते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया था. एक तरफ जहां फिल्म समीक्षक ने आमिर खान की इस फिल्म ‘सीक्रेट सुपस्टार’ की तारीफ कर रहे थें, वहीं केआरके ने इस फिल्म को बेकार बताया था.

केआरके ने अपने पोस्ट में लिखा था कि उन्होंने उस ट्विटर अकाउंट के लिए बहुत मेहनत की थी, तब जाकर उनके 6 मिलियन फॉलोअर्स हुए थे. उन्होंने आगे लिखा है कि आमिर के कहने पर अचानक उनका अकाउंट ट्विटर ने सस्पेंड कर दिया और इसके लिए उन्हें ट्विटर की तरफ से कोई चेतावनी भी नहीं दी गई, तो ऐसे में ट्विटर कैसे उनका अकाउंट सस्पेंड कर सकता है.

केआरके ने लिखा था कि वह फिल्म के बारे में बोलना बंद नहीं करेंगे. वह अपनी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर फिल्म के बारे में बोलते रहेंगे. बता दें, ऐसा केआरके का सोचना था कि आमिर के कहने पर ट्विटर ने ऐसा कदम उठाया था. हाल ही में दिए एक बयान में केआरके ने कहा था कि वह ट्विटर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे.

TAGGED:6 millonAccountbollywoodDESHDROHIfacebook pagekrkOfficialstartsuicidsunspendआत्महत्याऑफिशियलट्विटर हैंडलफेसबुक पेजसीक्रेट सुपस्टार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
By dastak
Follow:
Dastak India Editorial Team
Previous Article नासा ने तलाशा लगभग धरती जैसा ग्रह, जिसपर बसना हो सकता है संभव
Next Article VIDEO: मोबाइल टावर के साथ लगे ट्रांसफार्मर में अचानक भड़क उठी आग

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

क्या पाकिस्तान भारत पर न्यूक्लियर अटैक कर सकता है? जानें क्या है धमकी और सच

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव फिर से सुर्खियों में है। हाल ही में, कश्मीर…

By Dastak Web Team

FD Interest Rate: जनवरी में इन सरकारी बैंको ने बढ़ाई ब्याज दर, एफडी पर 8.40 प्रतिशत तक का इंटरेस्ट

बहुत से बैंकों ने नए साल शुरू होने के बाद से ही अपनी एफडी की…

By Dastak Web Team

यहां 65 हज़ार के स्मार्ट टीवी पर मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट, सिर्फ 15…

अमेजॉन पर इस समय ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल चल रही है, अगर आप भी सेल…

By Dastak Web Team

आप ये भी पढ़ें

मनोरंजन

Rashmika Mandanna इस शादीशुदा एक्टर को करना चाहती हैं डेट

By रुचि झा
प्राण
मनोरंजन

वो विलेन जिसने डर को भी एक किरदार बना दिया

By अंजली रावत
मनोरंजन

Shilpa Shetty का Green Saree Look बना तीज-सावन के त्योहारों का फैशन ट्रेंड, Photos ने मचाया धमाल

By रुचि झा
अजय देवगन
मनोरंजन

अजय देवगन का ‘फिंगर डांस’ वायरल, काजोल ने कहा…

By अंजली रावत
Dastak Logo Small
Facebook Twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?