बिग बॉस 11 एक के बाद एक मजेदार टास्क के साथ इस शो के कंटेस्टेंट को दिए गए कार्यों के जरिए दर्शकों को एंटरटेन करने की पूरी कोशिश में है। वीकेंड के वार में सलमान की क्लास के अलावा कंटेस्टेंट के प्रदर्शन की वीकली रिपोर्ट तो मजेदार रहती है, लेकिन इस बार कुछ खास भी देखने को मिला है। बिग बॉस ने घर में कन्फेशन बॉक्स के जरिए कंटेस्टेंट के कई सीक्रेट कुबूलनामे सामने आए हैं और सदस्यों के इन कुबूलनामें में सबसे खास था अर्शी खान का खुलासा।
अर्शी खान ने कन्फेशन बॉक्स में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े एक बड़े विवाद के बारे में बात की है। ये विवाद है पाकिस्तान के जाने माने क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के साथ अर्शी के अफेयर को लेकर।
अर्शी खान ने इस विवाद पर बात करते हुए कहा कि साल 2015 में उनके और क्रिकेट अफरीदी के अफेयर की खबरें सामने आईं थीं। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। अर्शी ने कहा कि फिर साल 2016 में मीडिया में अफरीदी से उनके मां बनने की खबरों खूब छाईं थीं और मैंने भी इस बात पर हामी भरी थी।
अर्शी आगे बोलीं, मैंने इन खबरों पर कहा कि इस बात का आपको पता 9 महीने बाद ही पता चलेगा। अर्शी ने कन्फेशन रूम में ये कबूला कि ये एक मजाक था जो उन्होंने लाइमलाइट में आने के लिए किया था। बता दें कि शो में इस कन्फेशन के दौरान जब शाहिद अफरीदी का नाम लिया गया तो उसे म्यूट कर दिया गया था।
https://www.youtube.com/watch?v=kUH4qOY6Ap8