महाराष्ट्र के उल्हासनगर में सड़क किनारे एक ढाबा संचालक ने ग्राहक पर खौलता तेल डाल दिया। घटना वीनस चौक के नजदीक बने ढाबे की है। यहां खाने के बाद बिल को लेकर ग्राहक विकी का काउंटर पर बैठे सूरज से विवाद हो गया। विवाद होते ही विकी ने अपने भाई दीपक को भी वहां बुला लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में ढाबे के मालिक दर्शन राय होटल के भीतर से जग लेकर आ गया और कढ़ाही में खौलता तेल भरकर दीपक पर फेंक दिया। दीपक का चेहरा, कंधा और छाती इस हमले से बुरी तरह जल गए।
पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना के बाद विट्ठलवाडी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
https://www.youtube.com/watch?v=P1Vf93FQrfA