राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। यहां के सीलमपुर इलाके में एक व्यक्ति की उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई।
फुटेज में दिख रहा है कि एक व्यक्ति अपनी जान बचाकर भागते हुए अपने घर में घुस जाता है। लेकिन छह बदमाश उसका पीछा कर रहे थे। जैसे ही ये व्यक्ति अपने घर में घुसता है। इसके पीछे पीछे हाथ में रिवाल्वर लिए तीन बदमाश भी घर में घुस जाते हैं।
ये बादमाश इस व्यक्ति को पकडकर छत से सीधे नीचे फेंक देते हैं। जिसपर नीचे खडा बदमाश इस व्यक्ति पर ताबडतोड 9 गोलियां बरसा देता है लेकिन बदमाशों का इससे भी मन नहीं भरता। घर के अंदर से आए बदमाशों ने भी इस व्यक्ती पर ताबाडतोड गोलियों की बरसात कर दी। बदमाश तब तक गोलियां बरसाते रहे जबतक इस व्यक्ती की मौत नहीं हो गई।
https://www.youtube.com/watch?v=RFBZkFlneJc